भोपाल , मार्च 14 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिवपुरी में प्रधानमंत्री की मिमिक्री के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित किए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है।

श्री सिंघार ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अपराध नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगी गैस, पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय एक शिक्षक को निलंबित करने जैसी कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और कर्मचारियों के साथ जो परिस्थितियां बन रही हैं, वे सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रश्न खड़े करती हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

श्री सिंघार ने कहा कि जनता की पीड़ा और सवालों को दबाने से समस्याएं समाप्त नहीं होतीं और सरकार को दंडात्मक कार्रवाई के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित