गोरखपुर , अक्टूबर 23 -- गोरखपुर.फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को गोरखपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है।

मतदान को निष्पक्षए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मतदान की स्थिति का आकलन किया।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान की अनुमति दी जा रही है। केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन समेत प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर रोक लगाई गई है। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराने के लिए प्रवेश के दौरान निर्धारित प्रतिबंधों का पालन कराया जा रहा है।

गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शिक्षक मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों को निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर.फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के इस चुनाव में जिले के नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों का निर्धारण क्षेत्रवार किया गया है ताकि मतदाता अपने संबंधित क्षेत्र के निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल सकें। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

प्रशासनिक सतर्कता के बीच मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकनेए मतदान की गोपनीयता सुरक्षित रखने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अधिकारियों की निगरानी जारी है।

जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित