पटना , अक्टूबर 12 -- शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी नेसोमवार को समस्तीपुर प्रवास के दौरान मामला संज्ञान में आने पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद देर शाम प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित