दरभंगा , अक्टूबर 17 -- बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित प्रत्याशी कुमर राऊत ने शनिवार को दावा किया है कि उन्हें लालू प्रसाद यादव के विचारों और तेजस्वी यादव के कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के शिक्षकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और अवसर मिलने पर वह शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई सदन में उठाएंगे।
श्री राऊत ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के साथ उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इस दौरान उन्हें शिक्षकों का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित