मुंबई , जुलाई 14 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट पर अपने मूल विचारों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

श्री शिंदे ने श्री उद्धव ठाकरे की कड़ी आलोचना करते हुए उनके गुट के कार्यकर्ताओं की सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के साथ जुड़ाव और 'राम रक्षा' आंदोलन को फिर से शुरू करने पर आलोचना की।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष की हालिया राजनीतिक चालों को पाखंडपूर्ण बताते हुए कहा कि जो लोग कभी हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए लोगों को दंडित करने का काम करते थे, उन्हें अब राम रक्षा में अचानक राजनीतिक सुविधा दिखने लगी है। उन्होंने कहा , "ठाकरे गुट की राजनीतिक स्थिति ऐसी है जैसे कोई जंगल की आग बुझाने की कोशिश कर रहा हो जबकि उसका अपना घर जल रहा हो।" उन्होंने उस पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उसने कांग्रेस के साथ जुड़कर अपनी हिंदुत्व विचारधारा से समझौता किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित