ठाणे , अक्टूबर 02 -- महाराष्ट्र में ठाणे की पूर्व मेयर और शिवसेना (शिंदे गुट) नेता मीनाक्षी शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेतृत्व उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर "लाश पर गंदी राजनीति करने" का आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी खेमा अपनी घटती राजनीतिक अहमियत को बचाने के लिए एक दुखद घटना का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

सुश्री शिंदे ने शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें उन्हें और उनके पति को स्थानीय यूबीटी प्रमुख प्रदीप पूर्णिकर की बेरहमी से की गई हत्या से जोड़ा जा रहा था। सुश्री शिंदे ने इन तीनों नेताओं पर "लाश पर गंदी राजनीति करने" का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी खेमा अपनी घटती राजनीतिक अहमियत को बचाने के लिए एक दुखद घटना का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

सुश्री शिंदे ने इस बात पर जोर दिया कि न तो उनका और न ही उनके पति का नाम शुरुआती प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर दर्ज था। उन्होंने यूबीटी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस पर दबाव डालकर अतिरिक्त बयान (सप्लीमेंट्री बयान ) बदलवा रहे हैं।

संजय राउत द्वारा दिखाए गए वायरल ऑडियो क्लिप को खारिज करते हुए सुश्री शिंदे ने इसे कीचड़ उछालने के मकसद से बनाया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार 'डीपफेक' बताया। उन्होंने कहा कि जब यह क्लिप पहले सामने आई थी, तभी उन्होंने इसके खिलाफ़ औपचारिक साइबर शिकायत दर्ज करा दी थी।

अपनी गिरफ्तारी की विपक्ष की मांग का जवाब देते हुए सुश्री शिंदे ने तीखे तेवर में पूछा कि दिशा सालियान केस की फाइलों में सबूतों से छेड़छाड़ के कई ज़िक्र और आरोपों के बावजूद आदित्य ठाकरे पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित