नयी दिल्ली , जुलाई 30 -- युवा कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करेगा।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में किया जायेगा। प्रदर्शन आज दोपहर 1.30 बजे केरल भवन से शुरू होकर जंतर मंतर तक निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित