ल्हापुर , सितंबर 19 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शनिवार शाम से शुरू होने वाला महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का दो दिवसीय दौरा खराब स्वास्थ्य के कारण रद्द कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कर्नाटक के हुबली पहुंचे थे। आज अस्वस्थता और थकान महसूस होने के कारण वह तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने विश्राम किया और इसके बाद हुबली से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

श्री शाह के कोल्हापुर दौरे के मद्देनजर उनसे मुलाकात करने के लिए आने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी अपने दौरे रद्द कर दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित