ग्रेटर नोएडा , मई 16 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख थाना क्षेत्रान्तर्गत शाहबेरी मार्केट में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते पास-पड़ोस की दुकानों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस एवं फायर विभाग की 30 गाड़ियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
शनिवार मध्य रात्रि गौतमबुद्धनगर अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई थाना बिसरख पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित