चंडीगढ़ , जुलाई 10 -- हरियाणा सरकार ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शाहजादपुर स्थित सरकारी महिला महाविद्यालय का नाम बदलकर 'महारानी पद्मिनी सरकारी महिला महाविद्यालय, शाहजादपुर' करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि महारानी पद्मिनी त्याग, साहस और आत्मसम्मान की प्रतीक रही हैं। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण युवा छात्राओं को प्रेरित करेगा और उन्हें राष्ट्र, समाज तथा भारतीय संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों के आदर्शों से परिचित कराना समय की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित