शाहजहांपुर , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार को ऐतिहासिक खिन्नी बाग मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विनय अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस समारोह में आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया।

सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना और समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। सामूहिक विवाह समारोह में 101 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ हुए विवाहों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में आठ निकाह भी पूरे विधि-विधान और आपसी प्रेम के साथ संपन्न कराए गए।।विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुरूप विवाह की रस्में पूरी की गईं।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ ही गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए घरेलू सामान, वस्त्र और अन्य उपहार भेंट किए गए।समारोह ने सामाजिक सहयोग और सर्वधर्म समभाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नवदंपतियों के परिजनों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित