शाहजहांपुर , मई 05 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में सोमवार देर रात को महिलाओं के आभूषण लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना निगोही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 17 अप्रैल को हमजापुर बाईपास पर एक महिला से कुण्डल झपट्टा मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल से पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पुवायां की ओर से हमजापुर चौराहे की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल ग्राम कटैया उस्मानपुर की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित