शाहजहांपुर , सितंबर 18 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लकड़ी के पैसों के लेनदेन को लेकर हुयी मारपीट के दौरान चोट लगने से एक अधेड़ युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंधी दो लोगों को हिरासत में लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने आज बताया कि थाना पुवायां पुलिस को सूचना मिली कि गांव सदापुर में आकस्मिक झगड़े में राम कृपाल कोरी (50) चोट लगने से बेहोश हो गया। पुलिस उसे तत्काल इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में लकड़ी की बिक्री के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। दोनों पक्ष दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के भाई सतेंद्र ने बताया कि मेरे बड़े भाई रामकृपाल का लकड़ी के बिक्री के पैसों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी गांव के रहने वाले अहिवरन से विवाद चल रहा था। आज अहिवरन अपने साथियों चन्ने, सोवरन और कल्लू मेरे भाई रामकृपाल कोरी को घर से बुलाकर ले गए और रस्ते में मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित