शाहजहांपुर , सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाले दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय दलित युवती अपनी छोटी बहन को ढूंढने सचिन के घर पर गई थी तभी घर में मौजूद सचिन तथा उसके साथी दिल कुमार ने उसे घर के अंदर खींच लिया और कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद सचिन तथा दिल कुमार ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया इस दौरान आरोपियों ने उसे एक घंटे तक कमरे में कैद करके रखा।
श्री दीक्षित ने बताया कि मामले में बुधवार रात में रिपोर्ट दर्ज कर आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 352 और 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित