शाहजहांपुर , फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर के अंदर कथित रूप से अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाला युवक विकास सिंह (26) ने आज दोपहर बाद अपने घर में ही अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को अस्पताल की ओर से मेमो भेज कर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित