शाहजहांपुर , जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक मिल्क वैन गाड़ी ने की 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ) शुभम वर्मा ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के संजय मिश्रा विद्या मंदिर के सामने रेती रोड पर मिल्क वैन गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान मोहल्ला हयातपुरा निवासी अंश त्रिवेदी (15) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल मिल्क वैन गाड़ी और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित