शाहजहांपुर , मई 02 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग एवं पर्स से जेवरात चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग की चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, अवैध चाकू, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने शनिवार को बताया कि थाना कलान क्षेत्र के गांव चिकटिया पहाड़पुर निवासी काजल 24 मार्च को बारह पत्थर चौराहा से ई-रिक्शा पर बैठकर ससुराल जाते समय काजल के बैग मे रखे 10 ग्राम सोने के झाले, 6 ग्राम दो सोने की अंगूठी, 250 ग्राम बिछुआ चांदी की, 2 जोड़ी पायल चांदी की व बच्चे की एक जोड़ी कंगन चांदी के तथा 2 हजार रुपये नगद अज्ञात महिला ने चोरी कर लिए।महिला की तहरीर पर जलालाबाद थाने में धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात महिला के विरुद्ध पंजीकृत कराया था ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद इसी तरह दूसरी चोरी की घटना 29 अप्रैल को संज्ञान में आई जिसमें पति पत्नी ई-रिक्शा बैठ कर जाते समय गुनारा मोड से बैठी अज्ञात महिला द्वारा पत्नी के पर्स मे रखे एक कमर विछुवा चांदी का, एक अंगूठी चांदी की, एक माँग टीका व एक अंगूठी सोने की चोरी करके फरार हो गए ।पुलिस ने अज्ञात में वीएनएस की धारा 303(2) मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

दीक्षा ने बताया कि जनपदीय एस.ओ.जी,सर्विलांस सेल व थाना जलालाबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुए चार महिलाओं लक्ष्मी, नीतू , मुस्कान , पुष्पा, सहित तीन पुरुष गौतम, बादल ,आकाश को गांव बझेडा के बन्द पडे भट्टे के पास बने टीन शैड के नीचे से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आकाश एटा का रहने बाला है जबकि अन्य सभी सदस्य शाहजहांपुर के थाना पुवायां थाना क्षेत्र के दियुरिया गांव के रहने वाले है। इन लोगों पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित