शाहजहांपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिधौली क्षेत्र में प्रधान ने महिला सफाई कर्मी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
महिला वेतन स्लिप पर साइन कराने उसके घर गई थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना सिधौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में सफाई कर्मचारी के पद पर की नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि 18 मई को ग्राम प्रधान रघुवीर यादव ने उसे अपने पैना स्थित घर पर बुलाया और कहा कि सैलरी स्लिप पर हस्ताक्षर करने हैं।
उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी महिला दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह प्रधान के घर पर पहुंची तो प्रधान ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके हाथ बांध दिए इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने जाति सूचक गालियां भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित