शाहजहांपुर , मई 01 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर गांव के रहने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) प्रियांक जैन ने शुक्रवार को बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के गांव कटिया उस्मानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात किसी ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह डायल 12 से पता चला।पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर गांव के रहने वाले युवक पर अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा किया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा की मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित रूप से संरक्षित कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित