शाहजहांपुर , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिसअधिकारी ने मामले की जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी पुवायां (सीओ) प्रवीण मलिक ने रविवार को बताया कि थाना खुटार क्षेत्र के गांव प्रीतमपुर में दो पक्षों में जमीन पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग हुई सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शिव रानी और रामेश्वर दयाल आपस में रिश्तेदार है जमीन को लेकर इनका काफी समय से विवाद चल रहा रहा था। शिव रानी के खेत में उड़द की खेती हो रही थी रामेश्वर पक्ष के लोग खेत पर कब्जा करने के उद्देश्य ट्रैक्टर लेकर पहुंचे इसी दौरान शिव रानी के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए इसी दौरान विवाद में रामेश्वर पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें मुख्य रूप से विक्रम गोली लगने से घायल हुआ है। इसके अलावा तीन लोग विक्रम का बेटा रवि ,पंकज और शिशुपाल भी गोली के छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हुए है।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर विधि अनुसार सुगंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दूसरे पक्ष के चार हिरासत में लिया उनके पास से हथियार बरामद हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित