शाहजहांपुर , अक्तूबर 06 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार देर रात चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है जबकि उसके साथी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर गोली में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट पुलिस चौकी के पास दो लोगों ने श्रीप्रकाश नामक व्यक्ति की चेन छीन ली है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी के माध्यम से दो व्यक्ति दिखाई दिए जिनकी पहचान प्रेम पाल और दूसरे व्यक्ति की बालपचारी के रूप में हुई।पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उसके पास से लूटी ही आधी सोने की चेन बरामद की।
उन्होंने बताया कि बाल अपचारी से प्रेम पाल के बारे पूछताछ कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी रात को सूचना मिली कैंट चौकी क्षेत्र के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंच कर उसे ललकारा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में प्रेमपाल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। प्रेमपाल पर पूर्व के आबकारी मुकदमे दर्ज है। इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित