शाहजहांपुर , सितंबर 03 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र में गुरुवार दोपहर खेत में लगी फसल को गौवंश से बचाने के लिए झटका मशीन लगाने के दौरान बिजली के खंभे से उतरे करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ) शुभम वर्मा ने ताया कि थाना कांट क्षेत्र के गांव इन्देपुर निवासी श्यामा चरण वर्मा (65) अपने पुत्र सुमित वर्मा (28) खेत में लगी बाजरे की फसल को गौवंश से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाकर उसमें झटका करंट प्रभावित करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगे बिजली के खंभे से उतरे करंट की चपेट में आकर पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच कर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित