शाहजहांपुर , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार वोलेरो कार ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी।इस हादसे में पति पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां (सीओ) प्रवीण मलिक ने बताया कि पुवायां क्षेत्र के शाहजहांपुर पलिया राज्य मार्ग पर बड़ागांव के पास बने पुल पर लापरवाही से चला रहे एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में पति अरुण कुमार(35) और उनके दो बच्चे बेटा (3) नैतिक और बेटी दीक्षा (10) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सीमा (32) ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित