शाहजहांपुर , जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में गुरुवार रात लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ) शुभम वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी विष्णु (25) और उनके ताऊ बलराम (70) रोजा मंडी में पल्लेदारी का कार्य करते थे। दोनों गुरुवार रात काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेटेलाइट बस अड्डा पुल के अंडरपास के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित