शाहजहांपुर , जून 30 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल तीन लोगों में एक की मंगलवार को मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर सीओ इशिका सिंह ने मंगलवार को बताया कि कटरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस में सवार जानवरों के डॉक्टर लक्ष्य सिंह ,चालक अनिल एवं कटरा थाने में तैनात कांस्टेबल विकास सागवान जोकि क्षेत्र में भ्रमणरत थे। कस्बे से कुछ दूरी पर अचानक एंबुलेस चालक का संतुलन बिगड़ गया और एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस में बैठे तीनों लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पीआरपी की सूचना पर थाना पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तीनों को हालत गंभीर होने पर डॉ लक्ष्य और एम्बुलेंस चालक अनिल को मेडिकल रेफर कर दिया और कांस्टेबल विकास सागवान (24) को बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को कांस्टेवल विकास सागवान की मृत्यु हो गई।
मृतक कांस्टेबल मूल रूप से हरियाणा राज्य के जिले भिमानी के रहने वाले थे और 2024 से कटरा थाने पर तैनात थे।परिजनों को सूचना देकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित