शाहजहांपुर , नवंबर 09 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पेड़ पर दो किशोरियों के शव लटके मिले है। दोनों के गले में एक ही दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के गांव हर्रैया से स्थानीय पुलिस को दो बालिकाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही पुवायां क्षेत्राधिकारी संबंधित थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जहां फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संचालित की कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि मृतक किशोरियों की पहचान किरन और नैना के रूप में हुई है।पुलिस को प्रारंभिक जांच में दोनो बालिकाओं में निकटतम दोस्ती की बात प्रकाश में आई है। घटना का समय और मृत्यु का सही कारण जानने के लिए दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।प्रथम दृष्टया दोनो बालिकाओं ने एक साथ आत्म हत्या करने की पुष्टि हुई है।पूरे मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित