पटना , अक्टूबर 02 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

श्री चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न' श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन।"मुख्यमंत्री ने कहा कि सादगी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित