भरतपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में धौलपुर के करौली बाघ अभयारण्य के रीछरा जंगल में मादा भालू अपने शावक को पीठ पर बिठाकर घूमती दिखने पर पर्यटक रोमांचित हो गये।

वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक मादा भालू अपने छोटे शावक को पीठ पर बिठाकर घूम रही थी। शावक मां की पीठ से लिपटा हुआ था। बताया गया कि जंगल में खतरा महसूस होने पर मादा भालू शावक को सुरक्षित रखने के लिए उसे पीठ पर बिठा लेती है।

आमतौर पर शावक मां के पीछे चलते हैं लेकिन किसी खतरे की स्थिति में मां उन्हें पीठ पर बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाती है। यह दृश्य कभी कभार नजर आता है। सूत्रों के अनुसार धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य में भालुओं की संख्या करीब 40 है जो अब इन जंगलों में आये दिन नजर आने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित