मुंबई , सितंबर 16 -- अभिनेत्री शालिनी पांडे ने गणपति उत्सव के अवसर पर लोगों से प्रेम और करुणा के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर एक डरी हुई बिल्ली के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए तेज आवाज और पटाखों के शोर से जानवरों को होने वाली परेशानी का जिक्र किया।
शालिनी ने बताया कि शोर और पटाखों की आवाज से घबराई एक छोटी बिल्ली उनके पास आ गई थी। उन्होंने उसे सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि जानवर भले ही अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन वे डर, दर्द और सुरक्षा को महसूस करते हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि गणपति उत्सव के दौरान यदि कोई डरा हुआ जानवर मिले तो उसके प्रति संवेदनशील रहें और संभव हो तो उसे सुरक्षित महसूस कराने में मदद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित