पटना, जुलाई 14 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शारदीय (खरीफ) मौसम-2026 के अंतर्गत धान रोपनी, धान नर्सरी एवं अन्य फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों को हर संभव सहयोग करेगी।

श्री सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को शारदीय (खरीफ) के निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने ले लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य में मानसून की अनुकूल स्थिति का लाभ उठाते हुए किसानों को कृषि कार्यों में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य में धान नर्सरी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा अब धान रोपनी का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही, शारदीय (खरीफ) मक्का की बुआई में भी संतोषजनक प्रगति दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित