शामली , फरवरी 09 -- उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने सोमवार को बताया कि कोतवाली कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम गोगवान, थाना कैराना बताया।
एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके अवैध नेटवर्क और संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित