हरिद्वार , मार्च 20 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक द्वारा 315 बोर तमंचा लहराते हुए डांस करने की दबंगई उसे भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित