बुलंदशहर , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम को शादी समारोह के दौरान छत गिरने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिम जुनैदपुर मौजपुर में फैययाज़ अहमद के निवास पर उनकी पुत्री सिमरन का सोमवार रात्रि साढ़े आठ बजे निकाह के बाद मकान की छत पर सलामी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वहां मौजूद छै सात लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए इनमें सीमा पत्नी अफज़ाल एवंआबिदा पत्नी आबिद गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर रैफर कर दिया गया है।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित