सोनीपत , जून 25 -- हरियाणा में सोनीपत शहर की शास्त्री कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित