गाजीपुर , जून 03 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले की नोनहरा पुलिस ने जनपद के मरदह थाना क्षेत्र से बीती रात बलात्कार के मामले में वांछित अभियुक्त को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी विपिन कुमार पर एक युवती ने बहला फुसलाकर बलात्कार के आरोप लगाए थे। इस मामले में उक्त युवक फरार चल रहा था। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा विपिन कुमार मंगलवार को धूमधाम से बारात लेकर मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसकी तलाश में जुटी नोनहरा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बारात में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित