मोहाली , अप्रैल 09 -- पंजाब के मोहाली शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरारआरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष दल का गठन किया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। आरोपी यहां की एक निजी कंपनी में कार्यरत था, जबकि पीड़िता अन्य फैक्ट्री में काम करती है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 मेंवह अपनी बड़ी बहन की शादी में देहरादून गयी थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। इसके बाद दोनोंके बीच बातचीत शुरू हो गयी।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने अन्य जाति का हवाला देते हुए शादीसे इनकार कर दिया और इसका कारण परिवार की असहमति बताया।

पीड़िता ने आरोपी पर जातिसूचक गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाये हैं। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित