नॉर्थ साउंड , जुलाई 06 -- शाई होप (नाबाद 86) और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 85) रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट पर 318 रन बना लिये है। वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 58 रन से आगे खेलना शुरु किया। जॉन कैंपबेल और केवम हॉज संभल कर खेलते हुए स्कोर को 112 रन तक ले गये। 48वें ओवर में फर्नांडो ने जॉन कैंवबेल (72) को आउट कर श्रीलंका को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद प्रभात जयसूर्या ने आमिर जंगू (नौ) का शिकार कर लिया। 57वें ओवर में प्रभात ने केवम हॉज (31) रन को आउट कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने पारी को संभाला। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित