लखनऊ , अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कॉकरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान प्रत्येक राजनीतिक दल और संगठन को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार देता है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपनी बात रखें और सरकार की गलत नीतियों के लिए उसे जवाबदेह बनाएं। आराधना मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन और असहमति व्यक्त करना राजनीतिक अधिकारों का हिस्सा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों और संगठनों को जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने तथा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का अधिकार है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित