जयपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान सरकार की संवेदनशील नीतियों के अनुसरण में जयपुर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिजनों को संबल प्रदान करने के तहत शहीद सैनिक सतीश कुमार राव के पुत्र नवीन कुमार को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
आधिकारिक सूत्रों के राजस्थान सेवा (शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति) नियम, 2022 के तहत यह नियुक्ति दी गई है।
झुंझुनूं जिले के घरडाना खुर्द (तहसील बुहाना) निवासी नवीन कुमार को कार्यालय जिला कलक्टर, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित