शहडोल , सितंबर 19 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ढोलर गांव में आज सुबह 50 वर्षीय मुन्ना सिंह गोंड़ का शव एक पेड़ के नीचे मिला। चिकित्सकों की जांच के बाद उसकी मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना बताया गया।
इसी प्रकार जैतपुर थाना क्षेत्र के कादौड़ी गांव में 55 वर्षीय किसान हूबलाल बैगा की बकरी चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे रुका था, इसी दौरान उस पर बिजली गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित