शहडोल , जून 22 -- मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोयला माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1000 टन अवैध कोयला जब्त किया है।
जिले की ब्योहारी पुलिस ने रविवार देर रात टिहकी गाँव के पाण्डेय ब्रदर्स के कोयला यार्ड से एक हजार टन अवैध कोयला जब्त किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब जाँच के दौरान यार्ड के प्रबन्धक भूपेन्द्र तिवारी से कोयले के वैधानिक दस्तावेज माँगे तो वह देने में असफल रहा।
पुलिस ने दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर यार्ड में रखा कोयला जब्त कर लिया है। सूत्रों ने जब्त कोयले की कीमत 40 लाख रुपये बतायी जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित