शहडोल , अक्टूबर 13 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बाणसागर बांध के पास चंदौली गांव के जंगल में मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ से आया एक हाथी मृत अवस्था में मिला। वन विभाग के अनुसार, हाथी 25 हाथियों के समूह से बिछड़कर यहां पहुंच गया था।

प्रारंभिक तौर पर बोरिंग पंप में करंट लगने से हाथी की मौत होने की आशंका जताई गई है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित