शहडोल , सितम्बर 21 -- मध्य प्रदेश के शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सोमवार को माध्यमिक विद्यालय पटासी के हेडमास्टर सौरभ गुप्ता को उनके पद से निलम्बित कर दिया।
शासकीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में शिकायत मिली थी कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं और छात्र भी कम आते हैं ,स्कूल की गुणवत्ता न्यूनतम है। कलेक्टर ने जाँच कराई तो शिकायत सही पाई गई।
हेडमास्टर का जवाब भी गोलमोल था, जिससे नाराज कलेक्टर ने सौरभ गुप्ता को निलम्बित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित