नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उपमहाद्वीप में क्रिकेट के बढ़ते राजनीतिकरण की आलोचना करते हुए भारत, पाकिस्तान और बंगलादेश से जुड़े हालिया घटनाक्रमों को 'शर्मनाक' बताया और चेतावनी दी कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप-चरण मैच का बहिष्कार करने के फैसले और बंगलादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े विवाद पर श्री थरूर ने प्रतिक्रिया दी है कि खेल को राजनीतिक तनाव का शिकार बनने के बजाय जोड़ने वाली शक्ति के रूप में काम करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित