चेन्नई , मार्च 13 -- अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की पूर्व नेता एवं तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला ने शुक्रवार को अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी और अपनी पार्टी का नाम 'ऑल इंडिया पुरैची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कषगम' (एआईपीटीएमएमके) रखा गया है।

सुश्री शशिकला ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले नहीं, बल्कि गठबंधन के साथ लड़ेगी। पार्टी का नाम अन्नाद्रमुक के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन को समर्पित है, जिन्हें उनके समर्थक प्यार से 'पुरैची थलाइवर' (क्रांतिकारी नेता) कहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित