धार , जून 22 -- मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा ग्राम में शर्मा परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल को धरातल पर उतारकर मिसाल पेश की है। मां श्रीमती कमलादेवी शर्मा के निधन पर उनके पुत्रों अश्विन शर्मा, अरुण शर्मा और अविनाश शर्मा ने शोक को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प में बदल दिया। तेहरवीं के अवसर पर परिवार ने एक लाख रुपए मूल्य के पांच हजार पौधे जिला प्रशासन को भेंट किए। इन पौधों को जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाकर संरक्षित किया जाएगा। 'मां की याद अब पेड़ बनकर जिएगी'।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित