पौड़ी गढ़वाल , मई 16 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद पुलिस ने पिछले 24 घंटों में दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों के वाहन मौके पर सीज किए गए। उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई। इसके अलावा, 142 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्यवाही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित