रायपुर , फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ राज्य में चर्चित शराब घोटाले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त नवीन कुमार तोमर को कथित 27 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 28 तारीख तक ईओडब्ल्यू रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
जांच एजेंसी के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान तोमर से संदिग्ध लेन-देन की कड़ियों, संभावित नेटवर्क और धन के प्रवाह को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से मामले की वित्तीय संरचना और संबंधित व्यक्तियों की भूमिकाओं को लेकर अहम जानकारी सामने आ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित