भरतपुर , मार्च 16 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई में नगर रोड पर नियम विरुद्ध शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आई।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले सड़कों पर उतरी महिलाओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान नारेबाजी करते महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब का यह ठेका आबादी क्षेत्र के बीच होने की वजह से सरकार द्वारा तय नियमों के विपरीत है। शराब के ठेके से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित