पटना , अक्टूबर 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कामना की कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर खुशहाली से परिपूर्ण हो।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि शरद पूर्णिमा का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में संपन्नता आए तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो।

उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित